फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ABVP workers took to the road

सड़क पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers took to the road
बहराइच में केडीसी के पास जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्रदर्शन कर पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पदाधिेकारी व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री से मिलकर एसपी की शिकायत करते हुए चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। प्रभारीमंत्री ने कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते समय चौकी इंचार्ज अपने दलबल के साथ लाठीचार्ज किया था। कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलकर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। शुक्रवार सुबह तबादले की लिस्ट में चौकी इंचार्ज का नाम न होने से एबीवीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से एसपी की शिकायत करते हुए चौकी इंचार्ज को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा।प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा बहराइच एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी थी उन पर ना करके देहात कोतवाली के थाना प्रभारी को हटा दिया गया। चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही अनुशासन के लिए जानी जाती है। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व चौकी इंचार्ज को न हटाना निंदनीय है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला, मुकेश सिंह, योगेश सिंह, अमित बाजपेयी, अनिकेश, सर्वेश, अतुल, अभय, हर्षित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्रवाई नहीं हुई तो फूंका जाएगा पुतला
एबीवीपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने ऐलान किया है कि अगर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर की इकाई पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और पुतला फूकेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed