फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ABVP jammed by removing garrison incharge

चौकी इंचार्ज को हटाने को लेकर एबीवीपी ने लगाया जाम

Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ABVP jammed by removing garrison incharge
बहराइच में शनिवार को पानीटंकी चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करने वाले चौकी इंचार्ज को न हटाने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने जाम हटवाने की भी जहमत नहीं उठाई। प्रदर्शन खत्म होने के बाद जाम में फंसे लोग गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संघ कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर पानी टंकी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। विभाग संगठन मंत्री हरिदेव सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया। इससे यह जाहिर है कि चौकी इंचार्ज की कॉलेज प्रशासन से सांठगांठ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर छह फरवरी को अभाविप कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलकर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने की मांग की थी। तीन दिन बाद भी एसपी ने चौकी इंचार्ज व सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी चौकी इंचार्ज को संरक्षण देकर उनकी गलतियों पर पर्दा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा कि चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश जैसे चौकी प्रभारी को कभी चौकी प्रभारी नहीं बनाना चाहिए। जो छात्रों को धमकाने, डराने व उनकी आवाज दबाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम श्रीवास्तव, अज्जू शुक्ला, रवि शुक्ला, हरिओम शर्मा, सूर्य त्रिपाठी, अक्षय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, बाबा ठाकुर, शिवम पांडेय, मोनू सिंह, एसके सिंह, शुभम मिश्रा, राहुल शुक्ला, पुनीत शुक्ला, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।
लगा रहा जाम, फंसे रहे लोग
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से सड़क जाम कर प्रदर्शन करने से पानी टंकी चौराहे पर दोनों तरफ जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रदर्शन खत्म होने के बाद जाम का झाम खत्म हुआ।

मंडल के जिलों में फूंका जाएगा पुतला
जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि अगर एसपी चौकी इंचार्ज पर अब भी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो एबीवीपी देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में बहराइच पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed