फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A youth from Shravasti died in an accident, five are serious

Bahraich News: हादसों में श्रावस्ती के युवक की मौत, पांच गंभीर

Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A youth from Shravasti died in an accident, five are serious
मटेरा थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन। 
बहराइच/चितौरा। अलग-अलग क्षेत्रोंं में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है, एक को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र के भगवानपुर भैसाही निवासी रामगोपाल (26) शनिवार की तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मटेरा आए थे। वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मटेरा चौराहे के पास उनकी बाइक के आगे जानवर आ गया जिससे टकरा कर रामगोपाल गिर गए और सड़क पर घिसटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रामगोपाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



घर के बाहर टहल रहे बालक की बाइक से टक्कर
रानीपुरक्षेत्र के कुट्टीबाजार निवासी रमेश (22) शनिवार की शाम किसी कार्य से बहराइच गए थे। जहां से लौटते समय गोबरहा मोड़ के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे मेंं गंभीर रूप से घायल रमेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उधर रिसिया क्षेत्र के कारीजोत गांव निवासी रोहित (16) शनिवार की शाम खरगौरा मोड़ के पास दूसरी बाइक से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर के झाला तरहर निवासी जगत (45) शनिवार की शाम गोंडा-बहराइच मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान सुकइपुरवा के पास उन्हेंं अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जगत को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

वहीं दरगाह क्षेत्र के सलारगंज निवासी बालक सालिम शाह (7) रविवार की दोपहर घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं दवा लेकर ऑटो से घर लौट रहीं श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी मोहिनी देवी (30) शनिवार की शाम दोनक्का तिराहे के पास ऑटो पलटने से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed