फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man returning from Bihar after working as a labourer was hit by a speeding vehicle and died

Bahraich News: बिहार से मजदूरी कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from Bihar after working as a labourer was hit by a speeding vehicle and died
आधार की फाइल फोटो।
बहराइच। ग्राम पंचायत गंगापुर निवासी आधार (30) को शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आधार को इलाज के लिए सीएचसी रिसिया ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने उन्हेंं इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र के गंगापुर निवासी गल्लू ने बताया कि उनका छोटा भाई आधार बिहार में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। महीनों बाद शुक्रवार को वह घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रिसिया मोड़ के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान नानपारा-बहराइच मार्ग पर धर्मकांटे के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल आधार को इलाज के लिए रिसिया सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज शुरू ही हुआ था कि उसकी मौत हो गई। उन्होंंने बताया कि रिसिया थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


पिता का इंतजार कर रहे बच्चोंं की टूटी आस
आधार की दो बेटियां शिवानी (09), गौरी (04) व बेटा कन्हैया (03) है। सभी बच्चे महीनों बाद पिता के घर लौटने की खबर पर जाग रहे थे और उनके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उन्हेंं नहीं पता था कि उनके पिता अब उन्हेंं कभी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed