फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man fell on the road after colliding with a cattle, a vehicle ran over him from behind

Bahraich News: मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिरा युवक, पीछे से वाहन ने रौंदा

Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man fell on the road after colliding with a cattle, a vehicle ran over him from behind
बहराइच-नानपारा मार्ग पर मुनीमपुर के पास हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।
बहराइच। बहराइच-नानपारा हाईवे पर बुधवार सुबह एक बाइक सवार मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से गुजरे वाहन ने उन्हें रौंद दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल मवेशी ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


नानपारा की ग्राम पंचायत बरसिया निवासी रमजान अली (30) बृहस्पतिवार सुबह लखैया कला निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा हाईवे पर मुनीमपुर गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। मवेशी से टकराकर रमजान सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौैंद दिया। हादसे में पहिये की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई लाला ने बताया कि परिवार में उनकी एक बेटी व बेटा भी है। नानपारा कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमजान ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed