{"_id":"68321db7015cff7b2503144a","slug":"a-young-man-died-after-getting-hit-by-a-train-could-not-be-identified-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131159-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, नहीं हुई पहचान
Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर जरवलरोड क्षेत्र के झुकिया गांव स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे एक 30 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा था। कुछ देर बाद ट्रेन आने के दौरान भी वह ट्रैक से नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपनिरीक्षक रंजीत भारती टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव का पंचनामा भर उसे मॉर्च्यूरी में रखवाया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर जा रही पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि एक युवक डाउन लाइन पर बैठा था। काफी हॉर्न बजाने के बाद भी वह नहीं उठा। जब तक ट्रेन को रोका जाता, वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।