{"_id":"6a2b00b1b9cb31a207029c6d","slug":"a-tiger-hunted-a-buffalo-in-the-forest-along-the-border-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151128-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमावर्ती जंगल में बाघ ने भैंस का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमावर्ती जंगल में बाघ ने भैंस का किया शिकार
विज्ञापन
चकिया जंगल में बाघ के हमले में मवेशी की मौत के बाद जमा लोग।
बाबागंज। नेपाल सीमा से सटे जंगल क्षेत्र में बाघ की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बृहस्पतिवार दोपहर चकिया जंगल में बाघ ने एक भैंस को अपना शिकार बना लिया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
पंडितपुरवा निवासी राजित राम यादव की भैंस जंगल इलाके में चर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। भैंस की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ उसे मार चुका था। ग्रामीणों के हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया, मौके पर भैंस का आधा खाया हुआ शव मिला।
गांव के लोगों की सूचना पर 42वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देश पर शिवपुरा चौकी के जवान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और पशुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।