{"_id":"688291166bf9fa886700b237","slug":"a-teenager-returning-home-was-taken-to-a-ruin-and-raped-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134137-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर लौट रही किशोरी को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर लौट रही किशोरी को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म
Fri, 25 Jul 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। बाबा के घर से अपने घर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को युवक ने अकेला पाकर दबोच लिया और खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है।
नानपारा के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि 20 जुलाई को उनकी बेटी बाबा के घर गई थी। जहां से शाम के समय वह अपने घर लौट रही थी। इस दौरान पेड़ के नीचे छिपे रेहान ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे खंडहर में उठा ले गया। जहां रेहान ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जाते समय बेटी को गालियां दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
रोते-बिलखते उनकी बेटी घर पहुंची और आपबीती सुनाई तो सभी के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने बताया कि कोतवाली में बृहस्पतिवार को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपी रेहान पर दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।