{"_id":"6838c18f3ec2740e3e04f097","slug":"a-private-bus-ran-over-a-couple-riding-a-bicycle-wife-died-husband-is-in-critical-condition-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131450-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: साइकिल सवार दंपती को निजी बस ने रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: साइकिल सवार दंपती को निजी बस ने रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बल्दीरायपुरवा के मजरा कुट्टी गांव निवासी मिश्रीलाल (55) बृहस्पतिवार को पत्नी रामा देवी (53) के साथ दवा लेने बहराइच गए थे। जहां से वे घर जा रह थे। इस दौरान सड़क पार करते समय मेहरबान नगर काॅलोनी के पास उन्हें तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद दिया। हादसे मेंं टायर की चपेट में आने से रामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हेंं इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती करवाया गया है।
मृतक मिश्रीलाल के साढ़ू अमृत लाल ने बताया कि मिश्रीलाल साइकिल से नानपारा तक आए थे और साइकिल रिश्तेदार के घर खड़ी कर बस से बहराइच गए थे। वापस लौटने पर वह अपनी साइकिल से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें रूपईडीहा से बहराइच जा रही निजी बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़ मौके से भाग गया। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।