{"_id":"5de9363a8ebc3e547617882e","slug":"a-month-later-the-body-of-a-woman-was-removed-from-the-grave-bahraich-news-lko4960953102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव
विज्ञापन
बहराइच के खैरीघाट के एकघरा गांव में मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद खोदी जा रही कब्र।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव में घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मुंबई में रह रहे बेटे ने एक माह बाद लौटकर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी नूरजहां पत्नी काजू की करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। 12 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। जबकि एक माह पूर्व नूरजहां का शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला था। बेटी आफरून घर पर रहती थी। घटना के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में आत्महत्या किए जाने की संभावना जतायी गयी थी।
नूरजहां का बेटा सद्दाम व इसरार मुंबई में रहते थे। उन्हें मां की मौत की सूचना मिली तो वे सभी गांव पहुंचे। यहां गांव के लोगों से संदिग्ध हालात में मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद बेटे सद्दाम ने जिलाधिकारी शंभु कुमार को पत्र देकर मां की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
पत्र मिलने पर जिलाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के आदेश दिए। इस पर नानपारा तहसील के नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस बल गुरुवार को एकघरा गांव पहुंचा। यहां कब्र को खोद कर शव को बाहर निकाला गया। मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।