{"_id":"68b5fa89fb9f2eac7e04b00e","slug":"a-herd-of-elephants-was-seen-near-bichhiya-railway-gate-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136030-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिछिया रेलवे फाटक के पास दिखा हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिछिया रेलवे फाटक के पास दिखा हाथियों का झुंड
Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिछिया रेलवे फाटक के पास सड़क पर खड़ा हाथियों का झुंड। - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रविवार देर शाम उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब बिछिया रेलवे स्टेशन के फाटक के पास अचानक हाथियों का झुंड सड़क पार करता दिखाई दिया। काफी देर तक झुंड रेलवे फाटक के पास रुका रहा, वहां से गुजर रही टीम ने हाथियों की तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया।
बिहार और पश्चिम बंगाल से आई न्यूज (नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी) की टीम रविवार देर शाम कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय से लौट रही थी। उसी दौरान फाटक के पास हाथियों का झुंड दिखाई दिया। टीम ने तत्काल अपनी गाड़ी रोक दी और आधे घंटे तक इंतजार करती रही। जब झुंड सुरक्षित जंगल की ओर निकल गया, तब गाड़ी आगे बढ़ाई गई।
गाड़ी में सवार वन्यजीव विशेषज्ञ सितांगशु दास, श्रुति लोहानी और अरविंद समेत अन्य सदस्य इस नजारे को देख बेहद उत्साहित हो उठे। सभी ने गाड़ी के अंदर से बैठकर हाथियों की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कीं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद न्यूज संस्था के हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने बताया कि इन दिनों वह टीम के साथ कतर्नियाघाट दौरे पर हैं। कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं, ऐसे में वे गजमित्रों को प्रशिक्षित करेंगे और हाथियों के व्यवहार तथा संरक्षण को लेकर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाएंगे।