फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A herd of elephants destroyed crops and chased away farmers

Bahraich News: हाथियों के झुंड ने चौपट की फसल, किसानोंं को दौड़ाया

Mon, 24 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A herd of elephants destroyed crops and chased away farmers
कतर्नियाघाट के बनकटी गांव में हाथी के उत्पात के बाद जमा लोग। 
बिछिया (बहराइच)। सुजौली वन रेंज के ग्राम पंचायत बनकटी में शनिवार रात पांच हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल चौपट कर दी। हाथियों ने किसान निसार व सुक्खा सिंह की एक-एक बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। किसानों ने जब हांका लगाते हुए उन्हें भगाने का प्रयास किया तो हाथी हमलावर हो गए। किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं निशानगाड़ा रेंज के हल्दी प्लाॅट पहुंचे हाथियों ने किसान वीरेंद्र व बलवीर के दो बीघा गेंहू को नष्ट कर दी। रेंजर रोहित कुमार व निशानगाड़ा रेंजर सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों के साथ मिलकर हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


दो दर्जन हाथियोंं ने फार्म पर जमाया डेरा
कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। रविवार को 12 से अधिक हाथी बगुलहिया फार्म व कठौतिया में डटे दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि जलिहा गांव में सरयू नहर के किनारे भी हाथी के झुंड घूम रहे हैं। इससे दहशत है। रेंजर सुजौली रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed