{"_id":"689502bac89adbc07a0fbc03","slug":"a-giant-crocodile-came-out-of-the-pond-and-reached-the-road-bahraich-news-c-98-1-slko1009-134855-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब से निकलकर सड़क पर पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब से निकलकर सड़क पर पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ
Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट-लखीमपुर मार्ग पर मौजूद मगरमच्छ। -स्रोत : ग्रामीण
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट-लखीमपुर मार्ग पर बुधवार की रात तालाब से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। इससे सड़क पर काफी देर तक आवागमन थमा रहा।
चफरिया बाजार के सुमित, एजाज अंसारी, रियाज अंसारी व नायाब अंसारी ने बताया कि वह बुधवार रात लखीमपुर से घर लौट रहे थे, तभी करीब नौ बजे के आसपास कैलाशपुरी के निकट उनकी कार के सामने मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखते ही चालक ने फौरन ब्रेक लगा दिया।
सभी कार दूर खड़ी कर मगरमच्छ के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। इस दौरान उसकी तस्वीर भी अपने मोबाइल में कैद कर ली। सुमित ने बताया कि सड़क के बीचोंबीच पहुंचकर मगरमच्छ काफी देर तक रुका रहा। इससे सड़क पर दोनों तरफ का आवागमन काफी देर तक रुका रहा।
लोगों के हॉर्न बजाने और हांका लगाने के बाद मगरमच्छ जंगल स्थित महादेवा तालाब की ओर चला गया जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली और मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।