{"_id":"67e1a8c6943beb5407033c2f","slug":"a-five-year-old-female-leopard-trapped-in-a-cage-was-released-in-the-trans-gerua-forest-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128192-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिंजरे में कैद पांच साल की मादा तेंदुआ ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिंजरे में कैद पांच साल की मादा तेंदुआ ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ी गई
Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ।
बिछिया (बहराइच)। सुजौली वन रेंज के भैंसाही गांव से पकड़ी गई तेंदुआ स्वास्थ्य परीक्षण में पूरी तरह स्वस्थ मिली है और उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया है। तेंदुए की उम्र लगभग पांच साल है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के भैंसाही निवासी के विक्की (05) पर बीते शुक्रवार को तेंदुए ने हमला कर दिया था और उसे गर्दन से दबोचकर खेत में ले गया था। इससे विक्की की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल था और वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। इसमें रविवार देर शाम एक तेंदुआ कैद हुआ था। उसे रात में ही ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर पड़ोसी रेंज कार्यालय कतर्नियाघाट ले जाया गया।
सुजौली रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सकों के पैनल ने तेंदुआ की जांच की है, जिसमें तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ मिली है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र लगभग पांच साल है। डीएफओ बी. शिवशंकर व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच के बाद उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल मे छोड़ दिया गया।