फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A crocodile had been roaming around the fields for several days; a team captured it.

Bahraich News: कई दिनों से खेतों के आसपास घूम रहा था मगरमच्छ, टीम ने पकड़ा

Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A crocodile had been roaming around the fields for several days; a team captured it.
मिहींपुरवा। मोतीपुर रेंज के लगदिहा गांव में कई दिनों से खेतों में घूम रहे मगरमच्छ को वन विभाग ने सोमवार देर रात पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रभारी रेंजर केके सिंह ने बताया कि गांव के आसपास खेतों में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों और बच्चों में दहशत थी। कई बार मगरमच्छ लोगों के सामने आने से ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात करीब 12:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से बरसात के मौसम में नदी, नालों और खेतों के आसपास सतर्क रहने तथा किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed