{"_id":"684c919a58a64ff34708fa47","slug":"a-child-died-by-drowning-in-sotiya-drain-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132100-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सोतिया नाले में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सोतिया नाले में डूबकर बालक की मौत
Sat, 14 Jun 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत पैरुआ निवासी सोनू (12) बृहस्पतिवार शाम परिजनों को खेत जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। देर शाम होने पर परिजनों को चिंता हुई तो सोनू की तलाश शुरू की गई। इस दौरान सोनू का शव खेत के पास बह रहे सोतिया नाले में उतराता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए वह नहाने के लिए नाले में उतरा होगा और गहराई में जाने से वह डूब गया। ग्राम प्रधान केशवराम ने बताया कि बालक के डूबने की सूचना लेखपाल मुकेश यादव को दी गई। लेखपाल मौके पर पहुुंचे, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया और शव को दफन कर दिया। जालिमनगर चाैकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया।