{"_id":"687958d602094045d109708b","slug":"a-bike-rider-hit-a-young-man-going-to-the-temple-and-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133762-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 18 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी शिवकुमार (32) को बृहस्पतिवार दोपहर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर के पूर्व प्रधान बनवारी लाल ने बताया कि शिवकुमार उर्फ कटुल्ले दोपहर में गिलौला-खुटेहना मार्ग पर गांव के पास स्थित मंदिर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पयागपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जाएगा।