{"_id":"131-89640","slug":"Bahraich-89640-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीसी के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीसी के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला
Bahraich
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर बुधवार देर रात कार सवार अज्ञात लोगों ने गोलवाघाट के पास हमला कर दिया। हालांकि, कोषाध्यक्ष बाल-बाल बच गए जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है। हमलावरों ने रिवॉल्वर दिखाकर जानमाल की धमकी भी दी और भाग निकले। इस मामले में छात्रनेता ने कोतवाली देहात पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पानी टंकी के पास सांसद कोठी में रह रहे किसान डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष दीपक सिंह बुधवार रात करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ मरौचा निवासी लाल सिंह के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दीपक ने बताया कि गोलवाघाट पुल के पार पहुंचने पर पीछे से लखनऊ के नंबर की एक कार बराबर में आकर चलने लगी। कार में बैठे दो अज्ञात युवकों ने रिवॉल्वर तानकर जानमाल की धमकी दी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। संयोग से हथियार कार के पिछले शीशे पर लगा, जिससे शीशा टूट गया। दीपक के शोर मचाने पर हमलावर तेज रफ्तार में आगे निकल गए। दीपक ने लौटकर कोतवाली देहात में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।