{"_id":"131-88572","slug":"Bahraich-88572-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने किया डांस, खेले-कूदे और की साफ-सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने किया डांस, खेले-कूदे और की साफ-सफाई
Bahraich
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कहीं पर केक काटा गया तो कहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कुछ स्थानों पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने साफ सफाई कर पंडित नेहरू के आदर्शों से जीवन संवारने का संकल्प लिया।
शहर के पुलिस मॉडर्न स्कूल में पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई आदि का संदेश देते छात्र विशेष ड्रेस में नजर आए। कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रकाश सिंह व मांसी वर्मा ने किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। एसपी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसपी ने छात्रों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या निशा सिंह, लतीफ अंसारी, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे। सैनिक इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंदुप्रकाश गौड़ ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य विवेक शर्मा, किड्स विद्यालय के प्रबंधक विजय गौड़ व शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को साफ सफाई के तरीके बताते हुए पंडित नेहरू के बारे में जानकारी दी। पायनियर ग्रुप आफ स्कूल की सभी शाखाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा रंगोली, लेखन, कला, मेंहदी, कबड्डी, रस्सा कसी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सैयद आसिफ किरमानी रहे। बड़ीहाट में स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक किरमानी ने छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बाबा सुंदर सिंह बघिर विद्यालय में सुलेख कला व खेल प्रतियोगिताएं हुईं। यहां पर प्रिंसिपल बलमीत कौर ने छात्रों को सम्मानित किया। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र व अंतरराष्ट्रीय संबंध परिषद विभाग की ओर से पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मेजर एसपी सिंह ने किया। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन उपाध्याय, आरपी सिंह, नीरज पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सीपी गौड़ की अध्यक्षता में पडित नेहरू की जयंती मनाई गई। वहीं बाल शिक्षा निकेतन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, प्रबंधक सिद्धनाथ मिश्र और रवि कोठारी ने संयुक्त रूप से बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा नौ की छात्रा आकांक्षा की स्वास्थ्य और स्वच्छता का मॉडल अव्वल रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक देवेश चंद्र मिश्र और प्रधानचार्या द्विजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संजीवनी इंस्टीट्यूट महाविद्यालय कीर्तनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुईं। सूफीपुरा में स्थित बीवीवीएमएस स्कूल में प्रधानाचार्य प्रदीप वाल्मीकि ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर छात्रों को साफ सफाई की जानकारी दी। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।