फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भूमि विवाद में वृद्ध को गोली से उड़ाया

भूमि विवाद में वृद्ध को गोली से उड़ाया

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। घोसिनबाग चांदमारी निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मी की बुधवार रात नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्मी की देखरेख करने वाली महिला को हिरासत में लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसिनबाग चांदमारी निवासी रामचंदर जोशी (75) पुत्र सांवली प्रसाद प्लानिंग कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद से सेवानिृत्त हुए थे। रिटायर होने के बाद से वह घोसिनबाग में पुश्तैनी मकान में रह रहे थे, जबकि रामचंदर के परिवार के अन्य सदस्य शहर स्थित आवास में रहते हैं। घोसिनबाग पर रामचंदर की देखरेख के लिए माया देवी नामक एक महिला को परिवार के सदस्यों ने नौकरी पर रखा था। बुधवार रात रामचंदर कमरे में सोने की तैयारी कर रहे थे, जबकि माया देवी बरामदे में थी। रात 10:30 बजे के आसपास दरवाजे पर आहट हुई तो माया ने दरवाजा खोला। नकाबपोश दो युवकों ने रामचंदर से मुलाकात कर जमीन के सौदे की बात करने की मंशा जताई। माया ने अंदर जाकर रामचंदर को जानकारी दी तो वह दरवाजे पर आ गए। इतने में बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया और बाइक से बाग निकले।
विज्ञापन

माया की चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक रामचंदर की मौत हो चुकी थी। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष छोट्टक यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्यों को बुलवाया गया। रात में ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि माया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला भूमि विवाद का लग रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र अरुण कुमार जोशी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 बिस्वा जमीन पर थी नजर
सेवानिवृत्त कर्मचारी रामचंदर जोशी के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि घोसिनबाग का इलाका शहर से सटा है। पिता के पास मुख्य मार्ग पर 75 बिस्वा जमीन थी। इस जमीन पर कुछ दबंग लोगों की नजर अरसे से लगी है। इसको लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हो चुका है। शायद उसी के चलते पिता की गोली मारकर हत्या की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed