{"_id":"131-87725","slug":"Bahraich-87725-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमंत सरोवर तट की नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमंत सरोवर तट की नहीं हुई सफाई
Bahraich
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। रुपईडीहा कस्बे में काफी संख्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। इन सभी के लिए छठ पर्व काफी महत्वपूर्ण है। मुख्य पूजा बुधवार शाम व गुरुवार को भोर में है। बाजार और ग्रामीण अंचलों की महिलाएं रुपईडीहा अंतर्गत हनुमंत सरोवर के तट पर परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करती हैं। लेकिन अब तक तट की साफ सफाई नहीं कराई गई है। जिससे घाट के तट पर पूजा करने वाली महिलाएं काफी परेशान हैं। पूजा समिति के संयोजक गुड्डू मदेशिया, अरविंद कुमार और रिंकू अवस्थी ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व नवाबगंज बीडीओ से शिकायत की गई। लेकिन सफाई नहीं कराई गई है। जिससे तट पर स्थित गंदगी के बीच ही लोग पूजा करने को विवश हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन