फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हुड़दंग में 14 लहूलुहान

हुड़दंग में 14 लहूलुहान

Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर/चरदा/महसी। होली के हुड़दंग में गले मिलने के बजाए कई स्थानों पर जमकर विवाद हुआ। इसमें 14 लोग हलूलुहान हुए। लाठियां चटकीं तो कहीं हंसिए से लोगों को घायल कर दिया गया। हाथापाई के बीच ईंट पत्थर भी चले। सभी मामलों में तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पयागपुर में सर्वाधिक 11 लोगों के खिलाफ होली के दौरान मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदापुर में सुबह गांव के लोग फाग गीताें पर झूमते हुए होली खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर जबरन धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया। कहासुनी शुरू हो गई। पासीपुरवा गांव निवासी जानकी प्रसाद और अमदापुर निवासी रामजी यादव पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और लाठियां चलने लगीं। इसमें पासीपुरवा निवासी जानकी प्रसाद, छोटू, मुलायम, राजकुमारी, शकुंतला, संजीत कुमार, फूलन देवी, अमिरका आदि घायल हुए हैं। गांव के गोविंद ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि सीओ राजीव कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर रामजी समेत 11 लोेगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत देवरा बसंतपुर गांव निवासी धर्मराज वर्मा और भरत कुमार गांव निवासी गूदे के घर में सुबह रंग लगाने के लिए घुस गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। गूदे और उनके सहयोगी बालकराम व बालक ने धर्मराज व भरत पर हंसिए से हमला कर लहूलुहान कर दिया है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर बौंडी थाना अंतर्गत मनेरा बौंडी दिनेश और तन्नू के बीच रंग डालने को लेकर कहासुनी हुई। जमकर हाथापाई भी हुई। दिनेश, रामनिवास और तन्नू घायल हुए हैं। पुलिस ने दिनेश और तन्नू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, जैतापुर में नेवल और डब्लू के बीच हाथापाई हुई। लोधनपुरवा गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्षाें में मामूली झड़प हुई। हालांकि इसके बाद मामला शांत हो गया। एसडीएम आरएस द्विवेदी ने बताया कि एक-दो स्थानाें पर मामूली झड़पें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed