फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खाना कम परोसने पर फावड़े से हमला, एक मरा

खाना कम परोसने पर फावड़े से हमला, एक मरा

Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। गुरुदासपुरवा रजुवापुर गांव में होली पर दावत के दौरान खाना कम परोसने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। बेलचे और फावड़े जमकर चले, जिसमें तीन लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

नानपारा के गुरुदासपुरवा रजुवापुर निवासी रामलाल और उसके पड़ोसी रतीपाल ने होली पर सोमवार को दावत रखी थी। जब सभी भोजन कर रहे थे तभी खाना कम परोसने को लेकर रामलाल और रतीपाल आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बेलचे और फावड़े भी चलने लगे। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लहूलुहान हुए रामलाल, रामचंदर औैर मुन्ना को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात रामलाल ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में रामलाल के पिता केवल प्रसाद ने रतीपाल, पूरनपटेल और राजितराम को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed