{"_id":"131-71743","slug":"Bahraich-71743-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में भी सर्द हवा ने सिहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में भी सर्द हवा ने सिहराया
Bahraich
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/श्रावस्ती। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन चटख धूप तो रही लेकिन ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। मामूली बढ़त करते हुए न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, खुशनुमा मौसम का लुत्फ सभी ने उठाया।
शुक्रवार सुबह जिलेवासियों का सामना हल्के कोहरे से हुआ। हल्की बदली भी छाई रही लेकिन सुबह आठ बजे तेज धूप निकली। बच्चे खेल के मैदान में पहुंच गए तो बुजुर्ग धूप सेंकने के लिए घरों की छत और पार्क में पहुंच गए। इस बीच ठंडी हवा ने लोगों को सिहराया जरूर। चौराहों पर जल रहे अलाव के सामने लोग सिमटे दिखे। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पछुवा हवा तराई में गलन का एहसास करा रही है। बर्फीली पछुवा हवाओं के कारण कोहरे और धुंध की स्थिति भी सुबह-शाम बन रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। पश्चिमोत्तर दिशा में हवा छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन धूप निकलने के संकेत मिल रहे हैं।