{"_id":"131-71684","slug":"Bahraich-71684-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पोल्ट्री फार्म में आग, 8500 मुर्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पोल्ट्री फार्म में आग, 8500 मुर्गियां जलीं
Bahraich
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। पटीहाट चौराहे के पास स्थित तीन पोल्ट्री फार्मों में बुधवार रात अचानक आग लग गई। फार्म में 8500 मुर्गियां जिंदा जल गईं। अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। लगभग 20 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्वकर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया है। इस मामले में थाने पर भी तहरीर दी गई है।
पयागपुर के पहलवारा गांव निवासी संदीप कुमार सिंह का पोल्ट्री फार्म पटीहाट चौराहे के पास है। संदीप के तीन फोल्टी फार्म इसी स्थान पर कुछ दूरी पर बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जब वह कर्मचारियों के साथ एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को दाना डाल रहे थे, इसी दौरान दूसरे पोल्ट्री फार्म से धुंआ उठता दिखा। संदीप और कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक फार्म आग की लपटों से घिर चुका था। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी दौड़े लेकिन इतने में दो अन्य पोल्ट्री फार्म भी चपेट में आ गए। तीनों फार्म में मौजूद कुल 8500 मुर्गियां जल गईं। अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़े। घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मी राजेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख से अधिक का नुकसान होेने का अनुमान है। इस मामले में संदीप ने थाने पर तहरीर दी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।