{"_id":"131-71607","slug":"Bahraich-71607-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Bahraich
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। हसनगंज निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने कुछ दिन पूर्व मारपीटकर घर से भगा दिया था। सोमवार को विवाहिता ने नानापारा कोतवाली में पति समेत छह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नानपारा कोतवाली अंतर्गत असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी हिना (36) का विवाह दो वर्ष पूर्व हसन गंज निवासी राजेश से हुआ था। हिना का कहना है कि शादी में दहेज कम मिलने के कारण ससुरालीजन आए दिन उसे मारते-पीटते थे। सप्ताह भर पूर्व पति राजेश ने मोटरसाइकल की मांग करते हुए उसे खूब पीटा फिर घर से भगा दिया। हिना ने सोमवार को पति राजेश, ससुर गनेश, सास ननका, ननद पोनी व नीलम व देवर छोटू को नामजद करते हुए नानपारा कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।