फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दूसरे दलों के दबाव में काम करने वाले अफसर नपेंगे- पंडित सिंह

दूसरे दलों के दबाव में काम करने वाले अफसर नपेंगे- पंडित सिंह

Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। दूसरे दलों के दबाव में अधिकारी काम न करें। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ये चेतावनी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री व कैसरगंज से लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने अफसरों को दे डाली। वे बुधवार को जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में सपा के कार्यकर्र्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री पंडित सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा और बसपा सरकार ने छला है। विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। सपा सरकार में जनता राहत महसूस कर रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंची, तो अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। दूसरे दलों के दबाव में किसी भी अधिकारी ने काम किया तो ऐसे अधिकारियों को बहुत दूर भेज दिया जाएगा। राज्यमंत्री ने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव गुजरात बनाम उत्तर प्रदेश होगा। इस दौरान पूर्व विधायक रामतेज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीस राइनी, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed