{"_id":"131-67783","slug":"Bahraich-67783-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम डिपो में घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन निगम डिपो में घुसा तेंदुआ
Bahraich
Updated Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच) (ब्यूरो)। वन निगम डिपो बिछिया के परिसर में शनिवार शाम एक तेंदुआ आ धमका। उसने परिसर में चर रही एक बकरी को निवाला बना लिया। डिपो में काम कर रहे श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। रेंज कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत वन निगम डिपो बिछिया बाजार के पास है। डिपो में शनिवार शाम कर्मचारी काम कर रहे थे। डिपो में तार फेंसिंग के सहारे कुछ बकरियां परिसर में घुस आईं थीं और घास चर रही थीं। शाम छह बजे के आसपास एक तेंदुआ छलांग लगाकर परिसर में घुस आया। बिछिया निवासी त्रिभुवन यादव की बकरी को उसने दबोचा तो अन्य मवेशी भागने लगे। इस पर सजग हुए डिपो कर्मी भी शोर मचाते हुए भागे। बाजार के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ बकरी लेकर जंगल में चला गया।