फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डेंगू से एक और मौत

डेंगू से एक और मौत

Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। डेंगू से पीड़ित करीमगांव निवासी युवक ने मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। सप्ताह भर पहले युवक को निजी अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया था। मृत युवक पूर्व विधायक देवतादीन का पौत्र था। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ित चार और निजी चिकित्सालय में एक रोगी भर्ती हुआ है। सभी की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत करीमगांव बाबागंज निवासी पूर्व विधायक देवतादीन के पौत्र ओम प्रकाश (24) को सप्ताह भर पूर्व बुखार की शिकायत हुई। उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। ब्लड टेस्ट में में डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टर आरकेे चौधरी ने बताया कि ओम प्रकाश हैमरेजिक फीवर से ग्रसित है। प्लेटलेट्स घटकर 25 हजार पहुंच गया था। इस पर युवक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात ओम प्रकाश की मौत हो गई। उधर, देहात कोतवाली अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी निवासी मधु (25) को तीन दिन पहले बुखार की शिकायत हुई। शुरुआत में स्थानीय डॉक्टरों से इलाज हुआ लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो शनिवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह नगर कोतवाली अंतर्गत कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी संगीता श्रीवास्तव (30), नानपारा कोतवाली अंतर्गत निमियाशाह मोहम्मदपुर गांव निवासी शमीम अहमद (32) एवं रुपईडीहा थाना अंतर्गत करीमगांव बाबागंज निवासी अखिलेश (20) को भी डेंगू की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक निजी अस्पताल में बौंडी के भौंरी निवासी विक्रम बहादुर वर्मा को डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका प्लेटलेट्स 33 हजार मिला है। डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि हालत नाजुक है।
विज्ञापन

दिमागी बुखार ने ली दो और मासूमों की जान
बहराइच। दिमागी बुखार का कहर भी थम नहीं रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मासूम समेत दो की मौत हो गई। 28 और रोगी भर्ती किए गए हैं, जिनमें सात की हालत गंभीर है। रामगांव थाना अंतर्गत सूर्यापुर माफी गांव निवासी शहनाज (4) को बुखार था। उसे शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार दोपहर शहनाज ने दम तोड़ दिया। इसी तरह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर गांव निवासी अब्दुल खालिद (50) ने भी शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। खालिद को परिवारीजनों ने दिमागी बुखार की शिकायत पर एक अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को चिल्ड्रेन वार्ड की ओपीडी में करीब 250 संक्रामक रोगियों की सेहत जांची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed