{"_id":"131-67739","slug":"Bahraich-67739-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
Bahraich
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल में बिछिया के पूर्वी आउटर सिग्नल के निकट रेल लाइन पर शुक्रवार सुबह एक पेड़ गिर गया, गोंडा-मैलानी पैसेंजर डेढ़ घंटे तक निशानगाड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
गोंडा से चलकर मैलानी जाने वाली 52253 अपर पैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजे निशानगाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान बिछिया रेलवे स्टेशन से निशानगाड़ा रेलवे स्टेशन को कंट्रोलर के माध्यम से मेमो भेजकर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना दी गई, जिसके चलते सुबह छह बजे स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक से पेड़ हटाया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बिलोर का पेड़ गिरा था।