{"_id":"131-67734","slug":"Bahraich-67734-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की गई जान, 21 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की गई जान, 21 भर्ती
Bahraich
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। तराई में संदिग्ध बुखार जानलेवा बना है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित था। उधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 21 और रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई गई है। पयागपुर थाना अंतर्गत कोटबाजार निवासी पवन कुमार (28) बुखार से ग्रसित था। शुक्रवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार दिया। हालत गंभीर होने के चलते पवन को ऑक्सीजन पर रखा गया, लेकिन थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि रोगी बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार की जद में आए 21 रोगियों को भर्ती करवाया गया है। इनमें मोनू (9) रामगांव, विंदेश्वरी (8) हरदी, पल्लवी (8) कानूनगोपुरा की हालत नाजुक बताई गई है।