{"_id":"131-60191","slug":"Bahraich-60191-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम ने श्रावस्ती में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम ने श्रावस्ती में किया टॉप
Bahraich
Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के छात्रों ने परचम लहराया। पहले तीन स्थानों पर छात्रों का ही कब्जा रहा। इसमें लार्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज बीर गंज पटना के शिवम मिश्र 91.66 प्रतिशत अंक पाकर शिखर पर रहे। जगतजीत इंटर कॉलेज के विवेक 89.33 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के ऋषभ शुक्ला 88.5 व श्रावस्ती पब्लिक स्कूल का रेशू मिश्रा 87.83 अंक पाकर रहे। इस दौरान मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर बाद घोषित हो गया।
रिजल्ट जानने के लिए परीक्षार्थी कंप्यूटर व मोबाइल की दुकानों के इर्द गिर्द घूमते दिखाई दिए। डीआईओएस नीरज पांडे ने बताया कि जिले में हाईस्कूल संस्थागत में कुल 10,879 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें बालकों की संख्या 6228 व बालिकाओं की संख्या 4651 थी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 451 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें बालकों की संख्या 345 और बालिकाओं की संख्या 106 थी।