{"_id":"131-57744","slug":"Bahraich-57744-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य कॉलेज का निर्माण इंजीनियरों की निगरानी में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य कॉलेज का निर्माण इंजीनियरों की निगरानी में
Bahraich
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा में बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत बोझिया में हो रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने गुरुवार को जायजा लिया। एकलव्य मॉडल आवासीय इंटर कॉलेज के प्रोजेक्ट को देखते हुए डीएम ने सीडीओ को अभियंताओं की टीम गठित कर निगरानी के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आरसीसी पुलिया निर्माण और निधि नगर व सलारपुर में लिंक रोड निर्माण की गुणवत्ता भी परखी।
ग्राम बोझिया में समाज कल्याण निर्माण निगम की ओर से 14.69 करोड़ रुपये की लागत की से बनवाए जा रहे स्कूल की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के 240 छात्र व 240 छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे। डीएम को एक्सईएन ने बताया कि मुख्य भवन के साथ डायनिंग हॉल, मनोरंजन हॉल, गेस्ट हाउस, स्टोर रूम आदि व्यवस्थाएं यहां की विशेषता होंगी। एई ओपी सिंह व जेई पीपी सिंह की देखरेख में कार्य हो रहा है। डीएम ने स्टोर रूम में टांड़ का निर्माण जरूरी बताया। इतने बड़े प्रोजेक्ट के पर्यवेक्षण, क्वालिटी कंट्रोल व तकनीकी सहयोग के लिए सीडीओ को डीएम ने एक तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने निधिनगर से खल्ला लिंक रोड तक 56.87 लाख रुपये की लागत से हो रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। दोनों छोर पर सड़क खुदवाने के बाद सील्ड कोट कार्य को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। चितलहवा मार्ग से बीओपी तारानगर के मध्य 76.17 लाख रुपये से बन रही पुलिया, सलारपुर से पटाव लिंक रोड की 70.3 लाख रुपये की मार्ग व पृथ्वीपुरवा से धर्मापुरवा के मध्य 75.87 लाख की लागत से बनी पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, सहायक अभियंता दबीरुद्दीन, एसडीएम नानपारा कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।