{"_id":"131-54946","slug":"Bahraich-54946-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बंदी को नोमेंस लैंड पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बंदी को नोमेंस लैंड पर दबोचा
Bahraich
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाने के लॉकअप से सप्ताह भर पूर्व फरार हुए हिस्ट्रीशीटर बंदी को पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के नोमेंस लैंड के पास दबोच लिया। उसे 10 दिन पहले चरस तस्करी के मामले में पकड़ा गया था।
मोतीपुर थाना, मेड़किया गांव निवासी कमरुल उर्फ लक्ष्मन पुत्र गोबरे को मोतीपुर थाने की पुलिस ने 10 मार्च को नेपाल सीमा के पास घेराबंदी कर दबोचा था। उसके पास से डेढ़ किलो नेपाली चरस बरामद हुई थी। चरस की यह खेप कमरुल लखनऊ पहुंचाने की फिराक में था। बरामद चरस को सीज कर पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। उसे 11 मार्च की सुबह न्यायालय पर पेश किया जाना था लेकिन 11 मार्च को तड़के छह बजे के आसपास कमरुल नित्यक्रिया के बहाने दीवार फांदकर फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने आरोपी सिपाही विकास यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए होमगार्ड नंद प्रसाद की बर्खास्तगी के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा था। फरार कमरुल की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थानाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे, तभी अटकवा के पास कमरुल के होने की सूचना मिली।