{"_id":"131-54519","slug":"Bahraich-54519-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सपा जिलाध्यक्ष समेत 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सपा जिलाध्यक्ष समेत 16 घायल
Bahraich
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सपा जिलाध्यक्ष समेत 16 लोग घायल हुए हैं। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार तड़के बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर कार व ट्रक की भिड़ंत में सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हुए हैं। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बनकटा के पास ऑटो और टैंकर की भिड़त में ऑटो सवार 12 लोग लहूलुहान हो गए। वहीं, महसी मार्ग पर बाइक पलटने से एक युवक घायल हुआ है। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर है। घायल सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पयागपुर को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह इस समय हरियाणा के गुड़गांव में स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला सचिव आशिक अली व पयागपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनोहर सिंह उर्फ पप्पू दो दिन पूर्व गुड़गांव गए थे। गुरुवार रात इनोवा से सभी बहराइच लौट रहे थे। गाड़ी, जिला सचिव आशिक अली चला रहे थे। गाड़ी जब बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर ईसानगर क्षेत्र, ग्राम पंचायत स्वर्गलोक के पास पहुंची तभी सामने से एक ट्रक आ गया। जिला सचिव ने नियंत्रण खो दिया और दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। तीनों नेता जख्मी हुए हैं। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मोतीपुर थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
उधर, गिलौला थाना क्षेत्र के धरसवां बड़ागांव निवासी इंसान अली ने अपने पुत्र का विवाह विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सुजानडीह निवासी इनसान अली की बेटी से तय किया था। सगाई कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह इंसान अली अपने पट्टीदार व रिश्तेदारों के साथ ऑटो से विशेश्वरगंज के लिए रवाना हुए। ऑटो जब पयागपुर थाना अंतर्गत बनकटागांव के पास पहुंचा तभी गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार इंसान अली (45), इम्तियाज अली (30), सहबान (20), साकिर अली (40), साबिर अली (55), रोज अली (25), उस्मान (20), छन्नू (25), सत्तार (60), अजीज (55) निवासी बड़ागांव धरसवां, मोहर्रम अली (55) निवासी कटरा बहादुरपुर व लतीफ (25) निवासी तिलकपुर घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने घायलों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। छन्नू, सत्तार, साकिर और साबिर की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, महसी मार्ग पर रमपुरवा चौराहे के निकट अनियंत्रित बाइक पलटने से महसी निवासी लल्लूराम (23) घायल हुए हैं। उनके सिर में चोटें आई हैं।