{"_id":"131-50679","slug":"Bahraich-50679-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक
Bahraich
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। धर्मापुर जलिहा गांव में बुधवार को कोटेदार के खिलाफ जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर नारेबाजी की। दो घंटे तक गांव में हंगामे की स्थिति रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर पूर्ति निरीक्षक मुक्त हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने आधे घंटे तक बंद कमरे में कोटेदार व ग्राम प्रधान के पति से बात की और इसके बाद कार्डधारकों को शिकायत वापस लेने की बात कही और ऐसा न करने पर जेल भेजवाने की धमकी भी दी। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहसील नानपारा अंतर्गत मिहींपुरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत धर्मापुर जलिहा गांव के 100 से अधिक ग्रामीणों ने बीते 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से कोटेदार के मनमानी की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत में 215 बीपीएलकार्ड धारक हैं लेकिन सिर्फ 103 कार्डधारकों को ही कोटेदार अनाज देता है। इसके अलावा एपीएल व सामान्य कार्डधारकों को भी राशन देने में कोटेदार मनमानी बरतता है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम नानपारा ने पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन को जांच सौंपी थी। बुधवार दोपहर बाद पूर्ति निरीक्षक जांच के लिए गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान के घर के सामने ग्रामीणों को इकट्ठा कर पूर्ति निरीक्षक ने बयान दर्ज किए। इसके बाद ग्राम प्रधान के पति और कोटेदार घनश्याम के साथ आधे घंटे तक बंद कमरे में बात की। पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम मनोहर, पंचायत सदस्य चेतराम का कहना है कि बंद कमरे से पूर्ति निरीक्षक बाहर निकले तो शिकायतकर्ता ग्रामीणों को फर्जी मामलों में फंसाकर बंद करवाने की धमकी देने लगे। यह भी कहा कि शिकायत वापस न लेने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी और राशन का वितरण जैसे हो रहा है, उसी प्रकार होगा। यह सुनते ही ग्रामीण भड़क उठे।
ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को बंधक बनाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कमरुन्निशां ने सीओ नानपारा असलम को दी। सीओ की सूचना पर मुर्तिहा कोतवाली की पुलिस फोर्स ने गांव पहुंचकर बंधक पूर्ति निरीक्षक को छुड़ाया। पूर्ति निरीक्षक ने इस मामले में कोतवाली पहुंचकर पूर्व प्रधान हश्चिंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर हमला करने और जांच में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
होगी जांच
जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक के बंधक बनाए जाने की सूचना उन्हें मिली है। एसडीएम से इस मामले में बात की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई भी करेंगे। एसडीएम कृपाशंकर पांडेय का कहना है कि मुर्तिहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गुलाम अकबर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।