{"_id":"131-47272","slug":"Bahraich-47272-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी प्रिंसिपल पर हमला कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी प्रिंसिपल पर हमला कर लूटा
Bahraich
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एक इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी पिटाई कर नकदी व जेवरात लूट लिए। शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बैंक में बच्चों की फीस की धनराशि जमा करने जा रहे थे। इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए रामगांव थाने में तहरीर दी गई है।
शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी अजय श्रीवास्तव (32) पुत्र छैलबिहारी, खलवा मोहम्मदपुर गांव में स्थित कैम्ब्रिज इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आसपास वह विद्यालय के छात्रों की फीस के 10 हजार रुपये नकदी लेकर जमा करने बैंक जा रहे थे। जब वह रामगांव थाना अंतर्गत झिंगहाघाट बाईपास के निकट सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अजय जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने उनसे रुपयों भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर उन्हें कट्टे की बट से मारा। उनसे अंगूठी और सोने की चेन भी छीन ली। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर कट्टा लहराते हुए हमलावर बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। घायल के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती अजय ने बताया कि उन्होंने हमलावर तीनों युवकों को पहचान लिया है। वह क्षेत्र के ही निवासी हैं। इस मामले में रामगांव थाने में अजय ने नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।