फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पंचायत उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान

पंचायत उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शनिवार को गहमागहमी के बीच 73 बूथों पर मतदान हुआ। देर शाम तक औसतन 57 फीसदी मतदान हो सका। सबसे कम मतदान जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 के उपचुनाव में हुआ। यहां 35 फीसदी ही वोटिंग हुई। 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल होगा।
विज्ञापन

जनपद में पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। बलहा विकासखंड के वार्ड संख्या 10 के जिला पंचायत सदस्य पद के 60 बूथों पर सुबह 9 बजे तक महज 15 फीसदी ही मतदान हुआ था। जो दोपहर बाद 3 बजे तक 25 फीसदी और शाम 5 बजे तक 35 फीसदी ही पहुंच सका। विकासखंड पयागपुर के ग्राम पंचायत कोल्हुवा में ग्राम प्रधान के लिए 71.2 प्रतिशत मतदान हुआ। फखरपुर के ग्राम पंचायत प्यारेपुर में ग्राम प्रधान के पद के लिए 83.5 फीसदी मतदान हुआ। हुजूरपुर के ग्राम पंचायत लौकाही में ग्राम प्रधान पद के लिए 75 प्रतिशत वोट पड़े। नवाबगंज में ग्राम पंचायत गेंदपुर में ग्राम प्रधान के लिए 77.92 प्रतिशत वोट पड़े। विशेश्वरगंज में रनियापुर गोबरही के वार्ड संख्या 9 में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 74.26 फीसदी वोट पड़े। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि 15 अक्तूबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग की झूठी सूचना से हलकान रहे अधिकारी
जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए बलहा विकासखंड के वार्ड नंबर 10 में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। इसी बीच किसी अराजकतत्व ने पंचास्थानि चुनाव कार्यालय को पकड़िया दीवान गांव में बूथ कैप्चरिंग होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला गांव पहुंच गया। हालांकि, सूचना गलत होने की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed