फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   91,971 people of the district got ownership rights of their houses

Bahraich News: जिले के 91,971 लोगों को मिला अपने घरों का मालिकाना हक

Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
91,971 people of the district got ownership rights of their houses
बहराइच। जिले के 394 राजस्व गांवों के 91,971 लोगों को शनिवार को उनके घरों का मालिकाना हक मिल गया। पीएम स्वामित्व योजना के तहत जिले के 394 राजस्व गांवों के लोगों को भव्य कार्यक्रम के जरिये घरौनी बांटी गई।
विज्ञापन

केडीसी के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सबसे पहले देश के 50 हजार से अधिक गांवों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड (घरौनी) के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ जिसमें पीएम मोदी व सीएम योगी के संबोधन को सभी ने सुना। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक सदर प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम आवास योजना की चाबी एवं मनरेगा श्रमिक प्रमाण पत्र, स्वामित्व योजना, मत्स्य पालन पट्टा का प्रमाणपत्र का भी वितरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार गोंड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के लिए घरौनी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण अभिलेख है। इससे संपत्ति से जुड़े मामलों में विवादों पर विराम लगेगा। संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं पार्टी पदाधिकारी नन्हे लाल लोधी, डिंपल जैन, हेमा निगम, धीरेंद्र मोहन आर्या, देवेंद्र मिश्रा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बांटी गईं घरौनी
तहसील महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह ने 30 गांवों के 3956, पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने 60 राजस्व गांवों के 14944, नानपारा में विधायक राम निवास वर्मा ने 72 राजस्व गांवों के 23543, मिहींपुरवा में ब्लाॅक प्रमुख सौरभ वर्मा ने 65 गांवों के 13297, तहसील कैसरगंज में गौरव वर्मा ने 121 गावों के 27356 लोगों, तहसील सदर में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरण टेकड़ीवाल ने 46 गांवों के 9308 लोगों को घरौनी बांटी। पूरे जिले भर में 394 राजस्व गांवों में 91971 लोगों को घरौनी बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed