फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सीमा सील होने से रुपईडीहा में फंसे रहे तीन हजार यात्री

सीमा सील होने से रुपईडीहा में फंसे रहे तीन हजार यात्री

Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीमा सील होने से रुपईडीहा में फंसे रहे तीन हजार यात्री
रुपईडीहा (बहराइच)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा सील होने से सोमवार को रुपईडीहा में पूरे दिन तीन हजार यात्री फंसे रहे। देर शाम सीमा खुलने पर दोनों देशों के बीच आवागमन बहाल हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को बहराइच में वोट डाले गये। मतदान के दौरान शांति व सुरक्षा बनाये रखने के लिए 48 घंटे पूर्व इंडो-नेपाल सीमा सील कर दी गई थी। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। सोमवार को सुबह तक लगभग तीन हजार नेपाली यात्री रुपईडीहा पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


इन सभी को नेपालगंज जाना था। लेकिन सीमा सील होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जिस कारण नेपाल जाने वाले लोग कस्टम कार्यालय के निकट बाग में सीमा पर आवागमन बहाल होने का इंतजार करते रहे। देर शाम को मतदान प्रक्रिया जब खत्म हुई, तब सीमा पर आवागमन बहाल किया गया। जिस पर नेपाली नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के उप सेनानायक शैलेष कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सख्ती बरती गई। इस मामले में नेपालगंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था। यात्रियों और पर्यटकों को कुछ असुविधा हुई है। लेकिन सभी के सहयोग से ही शांतिपूर्ण मतदान संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed