फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चुनाव ड्यूटी में गईं 70 बसें, भटकते रहे यात्री

चुनाव ड्यूटी में गईं 70 बसें, भटकते रहे यात्री

Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में गईं 70 बसें, भटकते रहे यात्री
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे से लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए 70 बसों का अधिग्रहण किया गया है। मंगलवार को यह सभी बसें जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दी गई हैं। इसके चलते परिवहन निगम के बस अड्डे पर बसों की किल्लत हो गई है। दिनभर बसों की तलाश में यात्री इधर-उधर भटकते रहे। रोडवेज बसों की कमी के चलते लोगों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



बहराइच रोडवेज बस अड्डे से 119 रोडवेज की बसों का संचालन होता है। जिले में छह मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 70 रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिला प्रशासन का पत्र मिलने के बाद परिवहन निगम प्रशासन ने मंगलवार को सभी 70 बसें जिला प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दी हैं। ऐसे में रोडवेज बस अड्डे पर सिर्फ 49 बसें बची हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को दोपहर बाद से बसों की कमी के चलते बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री बस की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। लखनऊ, इलाहाबाद, गोंडा, फैजाबाद, बलरामपुर आदि रूटों पर जहां बसें पहले 15 से 20 मिनट के अंतराल पर छूटती थीं। वहीं बसों के अधिग्रहण के बाद अब बसें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर यात्रियों को मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव के लिए 70 बसों के चले जाने के बाद दोपहर दो बजे से बसों की किल्लत का सामना यात्रियों को करना पड़ा। रोडवेज बसों की कमी के चलते लोगों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। यह स्थिति आगामी सात मई तक बरकरार रहेगी। मतदान का कार्य पूरा होने के बाद अधिग्रहीत 70 बसें वापस परिवहन निगम को मिल सकेंगी।


दो घंटे के इंतजार के बाद मिली बस
रोडवेज बस अड्डे पर रिसिया निवासी रामसुमिरन मिले। बोले रिश्तेदारी में बलरामपुर जाना था। दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। काफी इंतजार के बाद बलरामपुर से आने वाली बस मिली है। लेकिन इसमें तिल रखने भर की जगह नहीं है। वहीं लखनऊ जाने के लिए विवेक, राजेश कुमार व ओमप्रकाश बसों का इंतजार करते मिले। बोले, सवा घंटा से कोई बस नहीं मिली है। अधिकारी बता रहे हैं कि लखनऊ से बस आने पर वही बस जाएगी।



बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे
70 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई हैं। बस अड्डे की 49 बसें हैं। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से जो बसें आएंगी, उन्हें तत्काल रूट पर रवाना कर दिया जाएगा। बसों के फेरे बढ़ाकर बस की कमी पूरी की जाएगी।
- प्रभाकर मिश्रा क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed