{"_id":"5b537cc54f1c1bb35d8b4a92","slug":"91532198085-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो मासूमों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो मासूमों सहित तीन की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को बुखार व डायरिया से पीड़ित तीन मासूमों की सांसें थम गईं। बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 20 रोगी और भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है।
तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी की चपेट में आकर मासूम इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना अंतर्गत कटरा गांव निवासी संदीप (13) पुत्र छोट्टन तेज बुखार व दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था।
देर शाम संदीप ने दम तोड़ दिया। बलरामपुर जिले के धौंसा निवासी प्रिया (3) पुत्री ननके वर्मा तथा शिवपुरा बाजार निवासी शमशाद (20 दिन) पुत्र बड़कऊ की भी सांस इलाज के दौरान थम गई। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा बताते हैं कि मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। ऐसे में परिवारीजन बच्चों को सर्दी-गर्मी से बचाकर रखें।