फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अधिकारी व माननीयों ने भी किया मतदान, मतदाताओं को किया प्रेरित

अधिकारी व माननीयों ने भी किया मतदान, मतदाताओं को किया प्रेरित

Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी व माननीयों ने भी किया मतदान, मतदाताओं को किया प्रेरित
बहराइच। लोकसभा चुनाव में आम मतदाताओं के अलावा जिले के अधिकारियों व माननीयों ने भी मतदान कर वोटरों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने मतदान करने के बाद बूथ पर मौजूद लोगों को मताधिकार की ताकत के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। महिला महाविद्यालय मतदान केंद्र पर मॉक पोल के बाद जिलाधिकारी शंभू कुमार ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्रीबाई फुले ने नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में वोट डाला। जबकि भाजपा प्रत्याशी व विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने मिहींपुरवा विकास खंड में स्थित अपने पैतृक गांव सेमरीमलमला में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महसी के सिसैयाचड़ामणि में विधायक सुरेश्वर सिंह ने परिवारीजनों के साथ मतदान किया। शहर के पुलिस लाइन मतदान केंद्र पर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने पति अशोक जायसवाल, पुत्री व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट डाला। इस दौरान राज्यमंत्री ने एक मुस्लिम महिला को गले लगाकर वोट करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed