{"_id":"5b54ae454f1c1b51748b67ad","slug":"81532276293-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए पत्र
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विभागों के कर्मचारी मिले गैरहाजिर
सीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा पत्र
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नाननारा में समाधान दिवस का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी बहराइच को भेजने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
समाधान दिवस का सीओ विजय प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। समाधान दिवस में नगर पालिका परिषद नानपारा, पावर कॉर्पोरेशन व विकासखंड बलहा का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। उनके विभाग के संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्राधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तीनों विभाग की अनुपस्थिति रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजने का आदेश दिया। थाने का समाधान रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर व विवेचना रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इससे अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। सीओ ने बताया कि समाधान दिवस से कई अधिकारी नदारद रहे। इससे कोतवाली आने वाले फरियादियों की सुनवाई नहीं हो सकी।