फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   79 faces blossomed after getting a certificate of accommodation

आवास का प्रमाण पत्र पाकर खिले 79 के चेहरे

Fri, 19 Feb 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
79 faces blossomed after getting a certificate of accommodation
उर्रा (बहराइच)। नौबना में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद ने नौ ग्रामीणों को मुख्यमंत्री और 70 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौबना में शुक्रवार को आवास स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड रहे। सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार गरीबों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सांसद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने श्रमिकों के साथ दूसरे प्रदेश में काम करने वाले कामगारों को कोई परेशानी नहीं होने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सभी को विकास का बराबर हिस्सेदारी दे रही है। साथ ही गैस सिलेंडर, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। सभा के बाद सांसद ने गांव के नौ पात्र ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास और 70 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र वितरित किया। आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया, बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, एडीओ आईएसबी लक्ष्मण प्रसाद गौड़, वीडीओ मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed