फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   75 percent voting in Panchayat sub election

पंचायत उपचुनाव में 75 फीसदी मतदान

Sat, 01 Jul 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
75 percent voting in Panchayat sub election
उप चुनाव का जायजा लेते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण निपट गया। 75 फीसदी मतदान हुआ। चार ग्राम प्रधान पदों के 12 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए हैं। अब तीन जुलाई को सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना का शुरू होगी। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के चार पदों पर 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसके लिए सुबह आठ बजे से चारों गांवों में मतदान शुरु हुआ था। गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन


विकास खंड चित्तौरा के ग्राम बड़ागांव में 1557 में से 1248 मतदाता और बिछला में 1773 में से 1391 मतदाताओं ने मतदान किया। विकास खंड तेजवापुर के डोकरी गांव में 3021 में से 2118 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विकास खंड कैसरगंज के होलपारा गांव में 1712 मतदाताओं में से 1173 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी अजयदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने टीम के साथ सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया ने बताया कि तीन जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed