फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   738 girls will get yellow hands, will get four times more gifts than before

Bahraich News: 738 कन्याओं के पीले होंगे हाथ, मिलेंगे पहले से चार गुना अधिक उपहार

Mon, 16 Jun 2025 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Jun 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
738 girls will get yellow hands, will get four times more gifts than before
बहराइच। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बजट बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सामूहिक विवाह में शामिल होने वाली कन्याओंं को पहले की अपेक्षा चार गुना ज्यादा उपहार मिलेंगे। जिले में इस बार 738 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत तिधि निर्धारण कर सभी ब्लॉकों के बीडीओ को सूचित कर दिया गया है। साथ ही बीडीओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंंने बताया कि निदेशालय से जारी शुभ मुर्हूत में सभी नगर पालिका व विकासखंडों में सामूहिक विवाह संपन्न होगा। इस बार जिले का लक्ष्य 738 रखा गया है।
विज्ञापन


ये हैं योजना के नियम
सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष व लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, दिव्यांग व विधवाओं को वरीयता दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में 369 कन्याओं की शादी कराए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 60 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में, 25 हजार की वैवाहिक सामग्री व 15 हजार रुपये विवाह व्यय के लिए आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुआ आवेदन, उपहार में मिलेंगे चांदी के आभूषण

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक लोग समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय व ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर और जानकारी ले सकते हैं। विवाह के बाद कन्याओंं को 25,000 रुपये की उपहार सामग्री मिलेगी। इसमें पांच साड़ी-ब्लाउज, लहंगा, चुनरी व उसके साथ के अन्य कपड़े, दूल्हे के पैंट व शर्ट का कपड़ा, फेंटा-गमछा, दुल्हन को चांदी की पायल, चांदी की बिछिया दी जाएगी। साथ ही बिस्तर, ड्राईफ्रूट, मिठाई, ट्राॅली बैग आदि भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed