{"_id":"c4d9a4fe17f3facd2e289211de50f465","slug":"71-voting-in-last-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दौर में भी झड़प, 71 % वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दौर में भी झड़प, 71 % वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज में गांव की सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोट डाले गए। फर्जी वोटों के आरोप-प्रत्यारोप और संघर्ष के बीच 71 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
विशेश्वरगंज के कांधभारी मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं, रामगांव के लौकना में भी विवाद हुआ।
रिसिया के फुलवरिया और चित्तौरा के नगरौर बूथ समेत 11 स्थानों पर झड़प और आरोप-प्रत्यारोप के बीच वोटिंग के बीच मतदान हुआ।
पयागपुर के मनिकापुर कला में वोट डालने जा रहे दो ग्रामीणों को चुनावी रंजिश के कारण पीट दिया गया। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
शाम चार बजते ही ग्राम प्रधान पद के 1897 और सदस्य पद के 2630 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए।
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज में प्रधान पद के 237 पदों के लिए 1897 और पंचायत सदस्य के 3089 पदों के लिए 2630 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
678 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और इसी के साथ प्रधान और पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने फर्जी वोटिंग का आरोप भी मढ़ना शुरू कर दिया।
रिसिया के फुलवरिया में फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने आ गए। यहां पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को भगाना पड़ा।
रामगांव के लौकना में परिवार रजिस्टर के नकल से मतदान करवाने के चलते विवाद की स्थिति बनी। किसी तरह यहां भी मामला शांत हुआ लेकिन विशेश्वरगंज के कांधभारी मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर तीन प्रत्याशियों के एजेंट भिड़ गए।
जमकर हाथापाई हुई, लात घूंसे चले। मारपीट में श्याम पाठक, पम्मू पाठक, पूतल निवासी हंसरामपुरवा समेत चार लोग घायल हुए हैं। यहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला शांत कराया।
वहीं, पयागपुर के मनिकापुर कला में गांव निवासी रामसूघर (50) पुत्र लालमणि व ईश्वरशरण (62) पुत्र द्वारिका प्रसाद दोपहर 3:30 बजे के आसपास मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे थे।
इसी दौरान चुनावी खुन्नस के चलते पटीहाट गांव निवासी बिंदेश्वरी, सिपाहीलाल, अखिल कुमार, घनश्याम, पंकज और सत्यप्रकाश ने दोनों ग्रामीणों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया।
विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। इनमें रामसूघर की हालत नाजुक है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
रायपुर और नूरपुर में पंक्चर की गईं 27 बाइकें
दोपहर में रामगांव के रायपुर मतदान केंद्र पर भारी भीड़ देखकर मुआयना करने पहुंचे एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव और सीओ भरत यादव ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को भगाया।
यहां 15 बाइकें पंक्चर की गईं। वहीं, पयागपुर के नूरपुर मतदान केंद्र पर स्वाट टीम ने 12 बाइकें पंक्चर कर भीड़ को तितर-बितर किया।
12 फर्जी जॉबकार्ड जब्त
पयागपुर के राजापुर मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग की शिकायत मिलने पर निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने 12 फर्जी जॉबकार्ड जब्त किए। एडीएम ने बताया कि जब्त जॉबकार्डों को सील कर दिया गया है।
फर्जी वोटिंग करते चार किशोर धरे गए
चित्तौरा विकास खंड के नगरौर पोलिंग बूथ पर सुबह 10 बजे के आसपास चार किशोर फर्जी वोटिंग का प्रयास कर रहे थे। एजेंटों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
शाम तक सभी पुलिस हिरासत में रहे। इसके बाद हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। इन किशोरों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच थी।
मतदान कर्मी ने चोरी किए मतपत्र, ड्यूटी से हटाया गया
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरसहा के मतदान केंद्र पर मंगलवार रात पोलिंग पार्टियां पहुंचीं। यहां मतपत्र की गणना करने पर पीठासीन अधिकारी को कुछ मतपत्र कम मिले।
उन्होंने तलाश शुरू की तो मतदान अधिकारी चतुर्थ सुधीरधर द्विवेदी के बैग से 38 मतपत्र निकले। इसकी सूचना तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट व उच्चाधिकारियों को दी गई।
निर्वाचन अधिकारी उग्रसेन वर्मा ने बताया कि कुरसहा मतदान केंद्र के कर्मचारी के नशे में होने के कारण वह मतपत्र रखकर भूल गया था। उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था।
प्रधान प्रत्याशी की मौत
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत टेर्रे खजुरार गांव निवासी सीताराम पुत्र अभिलाख ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। मंगलवार रात अचानक उनके पेट में दर्द शुरू हो गया।
उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकट्टा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सीताराम की मौत हो गई।
प्रत्याशी के घर पीठासीन ने खाया खाना, हंगामा
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विकासखंड के ग्राम गंगवल में पंचायत चुनाव में महसी में तैनात शिक्षक अहमद यूसुफ की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर लगाई थी।
शिक्षक ने मंगलवार रात पोलिंग बूथ का जायजा लिया। इसके बाद गांव में ही एक प्रत्याशी के घर जाकर भोजन किया। इसकी भनक बुधवार को अन्य प्रत्याशियों को लगी तो सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया तो फिर मतदान शुरू हो सका।