{"_id":"5fd4f2ca8ebc3e3c554fb82a","slug":"6951-suit-settled-in-national-lok-adalat-bahraich-news-lko5545074110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 6951 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 6951 वाद
विज्ञापन
बहराइच के दीवानी कचेहरी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते जिला जज।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश चंद्रभान ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण न्यायिक अधिकारियों के साथ किया। लोक अदालत में 6951 वादों का निस्तारण किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गेंदघर स्थित न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण के लिए आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 28 वादों में से 18 वाद निस्तारित किये गये, जिसकी सेटलमेंट की धनराशि 89 लाख 40 हजार रुपये है। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में कुल दो वाद निस्तारित किये गये, जिसके सेटलमेंट की धनराशि 163054 रुपये रही है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद के 2728 वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं से संबंधित 18 वादों, वैवाहिक विवाद के 10 वादों, अन्य सिविल वाद के 12 वादों, अन्य प्रकृति के 2254 वादों, राजस्व के 1163, सेवा संबंधी दो वाद, जल-बिल संबंधी 556 वाद व बैंक वसूली के 208 मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया।
जनपद न्यायाधीश चंद्रभान ने प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश चंद्र द्वितीय, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयनेंद्र कुमार पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीनियर डिवीजन जगन्नाथ व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ईश्वर शरण कनौजिया के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा लगाये गये काउंटरों का निरीक्षण कर जानकारी ली।