फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   68.6 % voting in shrawasti

विवादों के बीच 68.6 फीसदी मतदान

Wed, 09 Dec 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 09 Dec 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में फर्जी पहचान पत्र के सहारे बुधवार को जमकर मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों में डीएम ने स्वयं ही फर्जी आधार कार्ड के साथ लोगों को पकड़ा। उनकी वीडियोग्राफी करके उन्हें छोड़ा गया। इस सब विवादों के बीच इस चरण में 68.6 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


2036 आजमा रहे किस्मत

दस न्याय पंचायतों वाले सिरसिया विकास क्षेत्र में 86 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए 861 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1100 पदों के लिए 1175 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


सीमा सील होने से परेशान लोग

सिरसिया क्षेत्र में करीब बीस गांव ऐसे हैं जो नेपाल सीमा से लगे हुए हैं। इन गांवों में रहने वाले लोगों का नेपाली गांव के लोगों से भी बराबर संपर्क रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोग ऐसे भी हैं जिनके द्वारा नेपाली लोगों से दूध की खरीददारी कर तालबघौड़ा व सिरसिया क्षेत्र में बेचा जाता है।

वहीं तमाम नेपाली लोग भारतीय क्षेत्र के किसानों के यहां मजदूरी भी करने आते हैं। ऐसे में मंगलवार से भारत नेपाल सीमा सील कर देने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए।

फर्जी पहचान पत्र से खूब हुई वोटिंग

फर्जी पहचान पत्र के सहारे जमकर वोटिंग की शिकायत मिली। ग्राम पंचायत संग्रामगंज के मतदान केंद्र बौरिहिवा में एक मतदाता तत्काल बनाए गए राशनकार्ड पर वोट करते हुए पकड़ा गया।

राशनकार्ड मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ही बनाया गया था। ऐसे ही कई अन्य गांव से भी शिकायत आई।

सत्ता की भी दिखी हनक

अंतिम चरण में मतदान केंद्र बौरिहिवा, बरगदवा सहित कई अन्य केंद्रों पर सत्ता की हनक में वोटिंग होते देखा गया। यहां कुछ प्रत्याशियों का आरोप था कि पीठासीन अधिकारी द्वारा कुछ लोगों को बिना वोटर आईडी के ही मतदान करने की अनुमति दी जा रही है।

जबकि कुछ के पास मौजूद वोटर आईडी को फर्जी बता कर वापस लौटाया जा रहा है। यही नहीं स्थानीय पुलिस की सक्रियता भी ऐसे बूथों पर साफ तौर पर होने का आरोप भी प्रत्याशियों द्वारा लगाया गया।

डीएम ने पकड़े फर्जी आधार कार्ड

मतदान के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल सिरसिया में खूब हुआ। धन्नीडीह, पटखौली, मधवापुर, घोघवाकला, टंगपसरी, गब्बापुर, सिरसिया, विशुनापुर चिल्हरिया, भुजंगा, हरैया तराई, बभनी, पिपरहवा जोगा गांव, जोखवा बाजार व सोनौढ़ा तराई में डीएम आर विक्रम सिंह द्वारा फर्जी आधार कार्ड के साथ वोटरों को स्वयं पकड़ा। आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है। जांच कराकर बाद में कार्रवाई की जाएगी।


नाबालिगों ने भी किया मतदान
सीमावर्ती बघौड़ा, भरथाकला, भरथा रोशनगढ़, शाहपुर बाले, पिपरहवा जोगा गांव व हेमपुर में मतदान के लिए लगी कतार में नाबालिगों की भी संख्या अच्छी खासी देखी गई। इन नाबालिगों को लाईन से हटाने के लिए न तो पुलिस दिखाई दी और न ही सेक्टर मजिस्ट्रेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed